Monday, December 19, 2016

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस - के-वि- गौचर


केन्द्रीय विद्यालय
भा.ति.सी.पु., गौचर (चमोली)
उत्तराखंड- 246429                                                                                      वेब साईट :- www.kvitbpgauchar.org
CBSE Aff. No.- 3500033
KENDRIYA VIDYALAYA
I.T.B.P. GAUCHAR,(CHAMOLI)
UTTARAKHAND-246429
PHONE NOS. 01363- 240405, 01363- 240506
School Code- 57008
दिनांक 11/11/2019

11 नवम्बर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के आयोजन के सन्दर्भ में
केन्द्रीय विद्यालय, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, गौचर, जिला चमोली, उत्तराखंड में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, मुख्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस  आज दिनांक 11 नवम्बर 2019 को पूर्ण हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया | मौलाना अबुल कलम आजाद जी के चित्र पट पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ ही प्राचार्य श्री मायाराम मौर्य जी द्वारा बच्चों को उनके जीवनी एवं उनके द्वारा किये गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्ण बताया गया |

श्री मायाराम मौर्य (प्राचार्य) ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के बारे में बताया कि ‘’कलाम जब बोलते थे तो श्रोता मंत्रमुग्ध होकर उन्हें सुनते थे। वे एक प्रभावशाली वक्ता थे। भारत के पहले शिक्षा मंत्री बनने पर उन्होंने नि:शुल्क शिक्षा, भारतीय शिक्षा पद्धति एवं उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना में अत्यधिक सराहनीय कार्य किया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना का श्रेय मौलाना आज़ाद को ही जाता है। 22 फ़रवरी सन् 1958 को मौलाना आज़ाद का निधन हो गया। वर्ष 1992 में मरणोपरान्त मौलाना आज़ाद को भारत के सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। एक इंसान के रूप में मौलाना महान थे, उन्होंने हमेशा सादगी का जीवन पसंद किया। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जन्मदिवस 11 नवम्बर को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस घोषित किया गया है।
अन्य शिक्षकों ने भी कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया |

No comments:

Post a Comment

BOOK FAIR IN KV ONGC DEHRADUN (18-07-2024 TO 20-07-2024)

  किताब मनुष्य के जीवन के लिए एक अच्छे दोस्त की तरह भूमिका निभाती है। किताब मनुष्य को अकेलापन दूर करवाती है और किताब मनुष्य को महान बनाने मे...